करनालगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफरीदाबादमेवातहरियाणा

हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री खट्टर से बाल्मीकि समाज की मांग, वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर को फिर बनाया जाय मंत्री*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री खट्टर से बाल्मीकि समाज की मांग, वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर को फिर बनाया जाय मंत्री*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा बाल्मीकि समाज के बड़े सम्मानित नेता बलदेव कागरा व वीरेंद्र बापरा ने भारतीय न्यूज/राष्ट्रीय ख़ोज के सम्पादक राणा ओबराय से वार्तालाप करते हुए हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मांग करी औऱ कहा 2 बार पूर्व मंत्री रहे वर्तमान विधायक व हरियाणा सरकार के चेयरमैन जगदीश नायर को सरकार में पुनः मंत्री बनाया जाय। उन्होंने कहा वर्तमान मंत्रिमंडल में बाल्मीकि समाज को हिस्सेदारी नही मिली हैं।इसलिए हमारी मांग हैं कि जगदीश नायर को मंत्री बनाया जाय। जिससे समाज मे आपने आपको गौरवान्वित महसूस कर सके। उन्होंने कहा चेयरमैन जगदीश नायर की एक आवाज से हरियाणा प्रदेश का बाल्मीकि समाज भाजपा पार्टी के साथ जुड़ गया। नायर के कहने पर ही विधानसभा चुनावों में बाल्मीकि समाज के लोगो ने सिर्फ भाजपा पार्टी को जिताने के लिए वोट दिए। जिसका नतीजा यह है कि आज हरियाणा प्रदेश में मनोहरलाल के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनी हुई है। उन्होंने सीएम खट्टर से मांग करते हुए कहा हमारी मांग पर विचार करते हुए जगदीश नायर को मंत्री बनाया जाए हमारा समाज आपका औऱ भाजपा पार्टी का हमेशा अहसानमंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!