उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकर्नाटकचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

तनातनी के बीच फिर शाहपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,कर दिया ये बडा ऐलान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तनातनी के बीच फिर शाहपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,कर दिया ये बडा ऐलान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मुजफ्फरनगर ;- शौरम गांव में सोमवार को भाजपा समर्थकों तथा किसानों के बीच हुई मारपीट के बाद आज जहां रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने शौरम चौपाल पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 संजीव बालियान ने भी शाहपुर पहुंचकर अपने समर्थकों को संबोधित किया। शाहपुर में चांदपुर रोड़ पर स्थित भट्टे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि गत दिवस सोरम गांव की घटना से साफ तौर पर जाहिर है कि यह रालोद की सोची समझी साजिश है। घटना के 10 मिनट के अंदर रालोद के राजपाल बालियान, योगराज सिंह व अजीत राठी का पंहुचना स्पष्ट करता है कि यह सब उनको व भाजपा को बदनाम करने की कोशिश है। वे हमेशा से ही क्षेत्र के लोगो के सुख दुःख में शामिल होते आये है तथा आगे भी इसी तरह होते रहेंगे। संजीव बालियान ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से हतोसाहित होकर विपक्षी उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा रहे है। उन्होंने यब भी कहा की गतदिवस की घटना की जांच होगी यदि वे दोषी हो तो फांसी पर चड़वा देना। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान ठाकुर रामनाथ सिंह, नरेश प्रधान, रविन्द्र प्रधान, धर्मपाल प्रधान, सम्राट चौधरी, विजय दुलहरा, हरेन्द्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!