चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

दलबदलुओं में भाजपा में शामिल होने की होड़, इनैलो के दो और नेता भाजपा में होंगे शामिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दलबदलुओं में भाजपा में शामिल होने की होड़, इनैलो के दो और नेता भाजपा में होंगे शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़: हरियाणा में जबरदस्त दलबदल का सामना कर रही इनेलो को दो और झटके लगने वाले हैं। पंचकूला से विधानसभा प्रत्याशी रहे कुलभूषण गोयल और अभय चौटाला के खासमखास प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे भी भाजपाई होने जा रहे हैं। दोनों इनेलो नेता आज सुबह दस बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला इन नेताओं को भाजपा ज्वाईन करवाएंगे। पात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनका लंबे समय से भाजपा की तरफ झुकाव था। सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव का भी उन्हें नजदीकी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार कुलभूषण गोयल व प्रवीण अत्रे इनेलो व चौटाला परिवार में टूट के चलते भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अत्रे को अभय का काफी करीबी माना जाता है। उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लेकर सबको चौंकाया है। तीनों नेताओं की ज्वाईनिंग भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!