Wednesday, July 3, 2024
Latest:
अम्बालाकुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़झज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

हरियाणा कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लेकर पूरी तरह तैयार, बनाएंगे प्रदेश में कांग्रेस सरकार;- भूपिंदर हुड्डा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लेकर पूरी तरह तैयार, बनाएंगे प्रदेश में कांग्रेस सरकार;- भूपिंदर हुड्डा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपतः- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जीत का दावा किया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पिछले पांच सालों से तैयारी कर रही है और अब विधानसभा में अपना डंका बजाने के लिए तैयार है।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता पिछले 5 सालों से जमकर तैयारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर किसान, दलित, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग के साथ कांग्रेस आंदोलन का डंका बजाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी का परिणाम जल्द सबके सामने होगा। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार बनना तय है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के इस्तीफे को लेकर हुड्डा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि ये सबके उनके विवेक पर निर्भर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!