Thursday, May 14, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा भाजपा के केंद्रीय मंत्री तथा एमएलए को याद आने लगे कांग्रेस के 17 साल पुराने अच्छे दिन / खट्टर औऱ नायब सरकार के कार्यकाल में तैनात भ्रष्टाचार औऱ भ्रष्ट अधिकारियों का उठाया मुद्दा!*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा भाजपा के केंद्रीय मंत्री तथा एमएलए को याद आने लगे कांग्रेस के 17 साल पुराने अच्छे दिन! / खट्टर औऱ नायब सरकार के कार्यकाल में तैनात भ्रष्टाचार औऱ भ्रष्ट अधिकारियों का उठाया मुद्दा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- गत दिवस फरीदाबाद में आयोजित एक मीटिंग में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के शासन काल को याद करते हुए कहा फरीदाबाद में पिछले 17 साल से बनी हुई पुरानी सड़के आज तक नही टूटी है, लेकिन वर्तमान में पिछले चार साल में बनी सड़के दुबारा बन रही है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को हड़काते हुए कहा रिश्वत खाने वालो को कीड़े पड़ेंगे। वही बड़खल एमएलए धीनेश अदलखा ने कहा पिछले 10 वर्षों से बनी सड़के आज तक नही टूटी है। अदलखा ने कहा फिर क्या कारण है कि चार वर्ष के अंदर ही सड़के बन रही है! अदलखा ने कहा भ्रष्ट अधिकारियों ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। बल्लभगढ़ से एमएलए एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा भ्र्ष्टाचार को सहन नही किया जाएगा। अब सवाल उठता है कि यदि फरीदाबाद तथा पलवल जिले के अधिकारी भ्रष्ट है तो इनकी नियुकि में किस नेता अथवा मंत्री ने इनकी नियुकि की सिफारिश की थी। क्योंकि यह कड़वा सच है इतने बड़े शहर में किसी एमएलए अथवा मंत्री की सिफारिश के बिना प्रदेश सरकार किसी भी अधिकारी की नियुकि नही कर सकती। इसलिए भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने वाले नेता पर भी संज्ञान लेना चाहिए। हरियाणा के 17 साल पुराने शासन की तारीफ कर भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं विधायक ने अपनी भाजपा की खट्टर औऱ नायब सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!