*हरियाणा के कैबिनेट मंत्री गंगवा ने सीएम नायब सैनी के खिलाफ गलत शब्द बोलने पर दुष्यंत और दिग्विजय को बताया जनता द्वारा “नकारे हुए लोग”*
*हरियाणा के कैबिनेट मिनिस्टर रणबीर गंगवा एवं सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के कैबिनेट मंत्री गंगवा ने सीएम नायब सैनी के खिलाफ गलत शब्द बोलने पर दुष्यंत और दिग्विजय को बताया जनता द्वारा “नकारे हुए लोग”*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के कैबिनेट मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने खास
बातचीत में सम्पादक राणा ओबराय से एक सवाल के जवाब में कहा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है गंगवा ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला पर भड़कते हुए यह जनता द्वारा “नकारे हुए लोग” है। दुष्यंत बन्धुओ को तो बोलने की भी तमीज नही है। गंगवा ने कहा जो व्यक्ति प्रदेश में उप मुख्यमंत्री जैसे पद पर रह चुका हो उसे बोलने की तमीज होनी चाहिए। उन्होंने कहा यह लोग हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सैनी के बारे में गलत भाषा का प्रयोग कर रहे है जिनकी में कठोर निंदा करता हूं। कैबिनेट मंत्री गंगवा ने प्रदेश में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव पर कहा हमारी पार्टी मेयर की तीनो सीटे जीतने के साथ सभी जगह चुनाव जीतेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा भाजपा सरकार की नीतियों का ऐसा असर है कि आज अन्य दलों के नेता भी भाजपा में आना चाहते हैं। यह नस्यब सरकार के बढ़िया कामकाज का परिणाम है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के सवाल पर मंत्री गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। यह उनकी पार्टी की जीत नही बल्कि कांग्रेस की हार है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी और विचारों की असमानता के कारण वोट एकजुट नहीं हो सके। उन्होंने कहा कांग्रेस का यह पुराना इतिहास भी रहा है कि उनके वोट एक साथ नहीं पड़ते। पार्टी के अंदर अलग-अलग नेताओं के गुट बने हुए हैं, इसलिए उनके विचार भी अलग- अलग हैं। इसी वजह से क्रॉस वोटिंग जैसी स्थिति पैदा होती है। प्रदेश में एनसीईआरटी की किताबों की कमी व स्कूलों में किताबें न पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में किताबों की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री गंगवा ने किसानों की समस्या पर जवाब देते हुए कहा राज्य सरकार की ओर से फसल खरीद को लेकर मंडियों में लागू की गई नई व्यवस्थाएं पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्थानीय किसानों की फसल की पहले खरीद सुनिश्चित करना और उन्हें समय पर भुगतान दिलाना है। इससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आए और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।

