Wednesday, April 22, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद सीएम नायब सैनी की मेयर चुनाव में होगी अग्नि परीक्षा / कांग्रेसियों के हौंसले बुलंद तो भाजपाइयों में जोश की कमी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद सीएम नायब सैनी की मेयर चुनाव में होगी अग्नि परीक्षा / कांग्रेसियों के हौंसले बुलंद तो भाजपाइयों में जोश की कमी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद क्या भाजपा निगम नगर निगम चुनाव में अपना बेस्ट कर पाएगी अर्थात क्या तीनों मेयर की सीट बीजेपी जीत पाएगी। क्योंकि राज्यसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस संगठन बहुत उत्साहित है और कांग्रेस जनता में यह कहने में कामयाब हो रही है कि भाजपा हमेशा हेरा फेरी और धनबल के सहारे ही चुनावो में जीत हासिल करती है। पूर्व सीएम तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हूडा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह सभी मीटिंग और प्रेसवार्ता में कहते हैं कि वास्तव में भाजपा धरातल पर कांग्रेस का मुकाबला नही कर सकती लेकिन यह हर बार हेरा फेरी से जीतते हैं। मेयर चुनाव को नायब सैनी की दूसरी परीक्षा कह सकते है। यदि नायब सैनी तीनो नगरनिगम की मेयर सीट जाते है तो पुनः हीरो बन जायेंगे और नही जीत पाए भाजपा में ही कही न कही उनका विरोध शुरू हो जाएगा। सवाल यह उठता है कि हरियाणा के हंसमुख मुख्यमंत्री नायब सैनी नगर निगम और नगर परिषद में होने जा रहे चुनाव में अपना परचम पहरा पाएंगे अथवा राज्यसभा चुनाव में मिली हार की तरह ही हार का मुंह देखेंगे। वैसे लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है की भाजपा संगठन में जो धार पहले होती थी वह अब कार्यकर्ताओं नही दिख रही, या यह भी कह सकते है कि भाजपा कार्यकर्ता अब उदासीन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!