करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

नायब राज में HKRN कर्मचारियों को पांच महीने में सिर्फ 10 हजार से भी कम मिली तनख्वाह / सरकार के आदेशों की भी अवहेलना करते हैं अधिकारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नायब राज में HKRN कर्मचारियों को पांच महीने में सिर्फ 10 हजार से भी कम मिली तनख्वाह / सरकार के आदेशों की भी अवहेलना करते हैं अधिकारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- HKRN कर्मचारियों के रिकॉर्ड में आ रही गड़बड़ियों को लेकर सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि पोर्टल पर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जानकारी में त्रुटियों और लंबित मामलों को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को कानून के तहत मिलने वाले लाभ समय पर मिल सकें। पहले भी सरकार द्वारा निर्देश दिए गए जिसे अधिकारियों ने हवा-हवाई कर दिया। प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में सहयोग करने वाले कर्मचारी अब नायब सरकार में पीड़ा झेल रहे हैं। नायब सरकार के राज में पांच महीने में HKRN कर्मचारियों को 10 हजार से भी कम तनख्वाह मिली है। अब सरकार फिर जागी है और मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी निर्देशों में बताया गया है कि पहले भी इस संबंध में आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन कई विभागों में अब भी डेटा अपडेट नहीं हुआ है। इसके कारण OTP जनरेशन और अन्य तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के अधिकारियों और उपायुक्तों को मामले को प्राथमिकता से हल करने को कहा है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी लेटर में सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 और नियम-2025 के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ डेटा अपडेट न होने से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सभी विभाग तुरंत आवश्यक सुधार करें। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले विभागों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कई कर्मचारियों के मोबाइल नंबर गलत या बदल चुके हैं
पोर्टल पर कई कर्मचारियों का पद/डेजिग्नेशन दिखाई नहीं दे रहा, कुछ मामलों में DDO कोड में बदलाव या सुधार की जरूरत भी जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!