*पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत / पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने सबूतो के आभाव में किया बरी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत / पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने सबूतो के आभाव में किया बरी*
*तीन दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा बरकरार*
हरियाणा के चर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में राम रहीम को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में दोषी ठहराए गए कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है।