चंडीगढ रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह के गुड गवर्नेंस के कारण अब तक सबसे महंगा नम्बर CH01-DD-0001आधे करोड़ रुपये में बिका*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह के गुड गवर्नेंस के कारण अब तक सबसे महंगा नम्बर CH01-DD-0001आधे करोड़ रुपये में बिका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- फैंसी नंबरों के चाहवान चंडीगढ़ के लोगों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए पुराने रिकार्ड को खुद ही तोड़ दिया है। चंडीगढ़ रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह की गुड गवर्नेंस के कारण नई वाहन सीरीज सीएच01- डीडी के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में सीएच01-डीडी-0001 नंबर अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया है। इस नंबर के लिए 53.88 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी। दिलचस्प बात यह है कि इतनी कीमत में एक लग्जरी मर्सीडीज बेंज कार भी खरीदी जा सकती है।
इस सीरीज में दूसरा सबसे महंगा नंबर सीएच01-डीडी-0003 रहा, जिसके लिए 32.32 लाख रुपये की बोली लगी। इसके अलावा कई अन्य फैंसी नंबर भी लाखों रुपये में बिके, जिससे प्रशासन को बड़ी राशि का राजस्व प्राप्त हुआ।
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के सचिव प्रद्युमन सिंह ने बताया कि आरएलए द्वारा 4 से 6 मार्च 2026 तक नई वाहन नंबर सीरीज सीएच01-डीडी के फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-नीलामी आयोजित की गई थी। इस तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रक्रिया में कुल 591 वाहन पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई, जिससे प्रशासन को 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि आरएलए की अब तक की सभी नीलामियों में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इस ई-ऑक्शन में नई सीरीज के 0001 से 9999 तक के फैंसी और पसंदीदा नंबरों के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए विशेष नंबरों को भी शामिल किया गया था। तीन दिनों तक चली इस ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वाहन मालिकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया।
ये नंबर सबसे महंगे बिके
सीएच01-डीडी-0001 – 53,88,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0003 – 32,32,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0005 – 17,50,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0009 – 14,40,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0007 – 14,22,000 रुपये
सीएच01-डीडी-1000 – 9,19,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0006 – 8,50,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0008 – 8,24,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0002 – 7,25,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0100 – 6,23,000 रुपये

