Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसा हो गया है दिग्गज नेता रामबिलास शर्मा का हश्र! खुले मंच से पुर्व मंत्री ने फिर जताई नाराजगी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसा हो गया है दिग्गज नेता रामबिलास शर्मा का हश्र! खुले मंच से पुर्व मंत्री ने फिर जताई नाराजगी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
माना राजनीति में समय समय पर मोहरे की तरह नेता का व्यवहार बदलता रहता है। परन्तु इतना भी नही बदलना चाहिए कि दिन रात संघर्ष करके प्रदेश में सत्ता लाने वाले नेताओं की ही अनदेखी की जानी लगे। आज हम बात कर रहे है हरियाणा भाजपा के शीर्ष नेता और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की। दशको पहले हरियाणा में भाजपा का एक नारा बहुत मशहूर हुआ था जिसमे कहा गया था। *ऊपर अटल आडवाणी, राम बिलास की गरजे वाणी* आज उसी रामबिलास शर्मा को नामांकन के समय बाहर छोड़ दिया जाता है।रामबिलास शर्मा ने भी खुली सड़क पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई और भड़ास निकाली। नामांकन करवा कर लीडरों के वापिस लौटने से पहले ही वह वहां से तिलमिला कर चले गए। लोग यह कहने लगे गए हैं कि केंद्र की तरह हरियाणा में भी बीजेपी के सीनियर लीडरों को साइड लाइन लगाने का सिलसिला बद्दस्तूर जारी हो चुका है। जनता ने कहना शुरू कर दिया है। जिस तरह राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का दरकिनार किया गया उसी तरह हरियाणा में भी दिग्गज भाजपा नेताओ की अनदेखी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!