करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जबरदस्त घमासान,वर्कर्स परेशान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जबरदस्त घमासान,वर्कर्स परेशान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा और कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी तक सभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस का व्रकर्स इन नेताओं की आपसी खींचातानी से परेशान और हताश है। कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं किसी भी तरह से हरियाणा से भाजपा के कुशासन को बाहर का रास्ता दिखाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। लेकिन हुड्डा और सैलजा में CM दावेदारी को लेकर घमासान चल रहा है। पुर्व मुख्यमंत्री हुड्डा अपने आपको सीएम पद का सबसे प्रबल दावेदार मानते हैं तो शैलजा भी पीछे हटने को तैयार नहीं। वर्तमान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी भी पहले प्रभारियों जैसा साबित हो रहे है यानि कि उनकी पकड़ कुछ कमजोर है। राहुल गांधी जे दिये एकता के संदेश को हरियाणा के नेता गम्भीरता पूर्वक नही ले रहे हो। इसलिए हो सकता है भाजपा फायदा उठाने में कामयाब न हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!