करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

झज्जर से पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजोरा का निधन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ के किया शोक व्यक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खीज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झज्जर से पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजोरा का निधन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ के किया शोक व्यक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झज्जर ;- हरियाणा के झज्जर जिले से पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा का आज निधन हो गया है। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे। दरियाव सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ट्वीट कर दुख जताया।

आपको बता दें कि दरियाव सिंह झज्जर में भाजपा के पुराने नेताओं में शामिल थे। वो 1991 में जनता पार्टी की तरफ से विधायक चुने गए थे। वहीं 2000 में वो इनेलो की तरफ से विधायक चुने गए थे। हालांकि बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए थे और इसके बाद उन्होने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं पाए। दरियाव सिंह राजौरा का जन्म 21 सितंबर 58 को झज्जर जिले में हुआ था। उनके चार बेटे और दो बेटियां है। उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!