Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमहेंद्रगढ़यमुना नगरराजस्थानलक्ष्यद्वीपहरियाणा

चंडीगढ मेयर चुनाव में एक वोट से जीता भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता, तीनो पदों पर जीतने वाली भाजपा की बल्ले-बल्ले*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ मेयर चुनाव में एक वोट से जीता भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता, तीनो पदों पर जीतने वाली भाजपा की बल्ले-बल्ले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- नगर निगम के तीनों पदों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर आम आदमी पार्टी सिर्फ एक वोट से हार गई। मंगलवार को हुई वोटिंग में कुल 29 वोट पड़े। इसमें भाजपा को 15 और आप को 14 वोट मिले। कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।
भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर बने हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को सिर्फ 1 वोट से हरा दिया। कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद वोटिंग से गैरहाजिर रहे। भाजपा की जीत में एक वोट सांसद किरण खेर का भी रहा। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट नहीं डाला। साल 2015 के बाद से कांग्रेस का कोई भी मेयर नहीं बन पाया है। वहीं, साल 2016 से लगातार BJP का मेयर बनता आ रहा है। सीनियर डिप्टी मेयर पद भी भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसके चुनाव में भी कुल 29 वोट ही पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। आप की तरुणा मेहता को 14 वोट मिले। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के हरजीत सिंह ने AAP की सुमन शर्मा को हरा दिया।
चंडीगढ़ के नए मेयर अनूप गुप्ता ने मेयर की कुर्सी संभालने के बाद कहा कि पिछले मेयर की तरह उनका भी कार्यकाल विकास की दिशा में चलेगा। पिछली मेयर के कामों और उपलब्धियों को आगे लेकर जाया जाएगा। चंडीगढ़ की स्वच्छता में और सुधार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। वहीं शहर की पार्किंग्स को स्मार्ट किया जाएगा और FASTag से जोड़ा जाएगा। पार्कों को और अधिक डेवलप और मेंटेन किया जाएगा। गांव की सड़कों और सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसी साल में यह काम पूरा करने का उन्होंने आश्वासन दिया है।
जनादेश के साथ गई कांग्रेस
कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की पहले ही साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह विपक्ष में बैठ कर शहर की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी के सभी 6 काउंसलर्स अभी तक आउट ऑफ स्टेशन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!