करनालगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादभिवानीमहेंद्रगढ़राज्यरोहतकसिरसास्वास्थ्यहरियाणाहिसार

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा उनके नेतृत्व में भाजपा 2024 में और बेहतर करेगी प्रदर्शन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा उनके नेतृत्व में भाजपा 2024 में और बेहतर करेगी प्रदर्शन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;-भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल बढऩे पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति ने सर्व सम्मति से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक आगे बढ़ाया है। नड्डा जी के संगठन कौशल से भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव में 2019 से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनायेंगे।
श्री धनखड़ ने कहा कि कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन लगातर नई ऊंचाइयों को छुते हुए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मोदी जी के मजबूत नेतृत्व व करिश्माई लोकप्रियता को मतों में परिवर्तित करने का हुनर नड्डी जी में है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत में ही जमीन पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। उनके पूरे नेतृत्व काल में पार्टी के संगठन ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर काम किया है।
महामारी के दौरान नड्डा जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। गरीबों को भोजन और राशन देने की बात हो या फिर कोरोना से पीड़ित लोगों की जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाना हो इन कार्यों में संगठन की अहम भूमिका रही है। श्री नड्डा ने कठिन काल के अंदर संगठन को सेवा के काम में जोड़कर जनता के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक संगठन ने महामारी के दौरान ज्वंलत उदाहरण नड्डा जी की अध्यक्षता में देश के सामने रखा।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जिस-जिस भी प्रदेश में चुनाव हुए उनमें से अधिकतर प्रदेशों में बहुत अच्छे बहुमत से भाजपा ने सरकारें बनाई। केंद्र और भाजपा शासित राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन सदैव आगे रहा है और इसमें श्री नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेवा ही संगठन के तहत सेवा पखवाड़ा, तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जन-जन में देश भक्ति की एक अनोखी अलख जगाने में सफल रहे हैं जिसको पूरे राष्ट्र ने देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!