Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों के कारण हरियाणा भाजपा की होने वाली बैठक टली*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों के कारण हरियाणा भाजपा की होने वाली बैठक टली*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम में होने वाली छोटी टोली की इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विषयों के क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे के अलावा रविदास जयंती कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। हाल ही में इस कार्यक्रम के लिए हरियाणा भाजपा की ओर से 3 जिलों में नियुक्ति भी की गई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुई चर्चा के बाद बताया कि गुरुग्राम में भी G-20 को लेकर बैठक है, उसके बारे में हमने जानकारी दी है। इसके अलावा सीएम ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा नहीं हुई, अभी लोकसभा चुनावों तक ही चर्चा हुई है।
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में रैली करेंगे। उसके बाद भी अन्य केंद्रीय मंत्रियों की रैली हरियाणा में होगी, फिलहाल लोकसभा चुनाव के तहत रैलियां होंगी। हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!