करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी CM जयराम ठाकुर व अन्य दिग्गजों ने डाला वोट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी CM जयराम ठाकुर व अन्य दिग्गजों ने डाला वोट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 412 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जनता से वोट डालने की अपील की है। यहां अभी सत्ता बीजेपी के हाथों में हैं और कांग्रेस को यहां की परंपरा के अनुसार सरकार बदलने का भरोसा है तो वहीं बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि वो एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।
हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 35 सीटों की जरूरत होगी। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई थी। अब आज जनता किसे चुनती है वो तो 8 दिसंबर को पता चलेगा। आज शाम 5 बजे तक वोटिंग के बाद जनता का मत मतपेटियों में बंद हो जाएगा और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 8 दिसंबर को होगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 35 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। कांग्रेस के खाते में 2017 में 21 सीटें, सीपीएम को 1 सीट और अन्य को 2 सीट मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!