करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

दिवाली पर हरियाणा सरकार का फैसला भैया दूज को बंद रहेंगे स्कूल, दमकल विभाग में छुट्टीयां रद्द*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिवाली पर हरियाणा सरकार का फैसला भैया दूज को बंद रहेंगे स्कूल, दमकल विभाग में छुट्टीयां रद्द*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- दीपावली त्योहार पर छुट्टियों को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से दीपावली के अतिरिक्त 27 अक्टूबर को भाईदूज पर स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार का यह फैसला राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और एडेड स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग में कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। दिवाली में पटाखों से आगजनी की घटना से निपटने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। दमकल विभाग को दिवाली के दिन आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश भी रोक दिए गए हैं। त्योहारी सीजन अक्टूबर महीने में शुरू हो गया है। अक्टूबर में दशहरा, दीपावली, गांधी जयंती समेत कई मौकों पर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस महीने हरियाणा के स्कूलों में 10 दिन का अवकाश रहेगा। सरकार की ओर से लिए गए फैसले की सूचना सभी जिलों को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!