Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकहरियाणा

सुभाष बराला ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा हुड्डा की बस सोनीपत में हो चुकी है पंचर, फिर बनेगी प्रदेश में भाजपा की सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,
सुभाष बराला ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा हुड्डा की बस सोनीपत में हो चुकी है पंचर, फिर बनेगी प्रदेश में भाजपा की सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, तीनों प्रदेश महामंत्री , वेदपाल एडवोकेट, संजय भाटिया संदीप जोशी के साथ विधान सभा चुनाव से पहले होने वाले संगठनात्मक कार्यो पर विस्तृत चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बैठक के बाद मीडिया से रुबरु होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें आगामी समय में होने वाली मंडल स्तर , जिला स्तर और 28-29 जून को रोहतक में होने वाली प्रदेश स्तर की कार्यसमिति की बैठक के साथ संगठनात्मक अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बनाए गए पन्ना प्रमुखों की भी समीक्षा की जाएगी। बराला ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब बहुत दूर नहीं है ऐसे में भाजपा के जितने कार्यक्रम और बैठके होगीं वह विधानसभा चुनवों को ध्यान में रख कर ही होगी।
अन्य दलों से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर बराला ने कहा कि अन्य दलों के कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और चुनाव लड़ चुके नेता भाजपा में शामिल हुए है, और बहुत से ऐसे लोग अन्य दलों से शामिल होना चाहते है, जिनकी भविष्य में शामिल होने की संभावना भी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों से भाजपा में बिना शर्त के लोग शामिल हुए है। जो कार्यकर्ता के भाव से भाजपा में काम करना चाहते है, उनका स्वागत है। जेजेपी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली की मुलाकात पर बराला ने कहा कि जेजेपी नेता की भेट शिष्टाचार भेंट है
सुभाष बराला ने पत्रकारों द्वारा पुछे गए सवाल पर कांग्रेस और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा, उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के बूथ मैनेजमेंट की कांग्रेस द्वारा प्रशंसा किए जाने पर कहा कि अच्छी बात है, जब कोई दूसरा दल भाजपा की कार्यपद्धती की प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि जिनका जिला,मंडल और विधानसभा पर संगठन ही नहीं, तो पन्ना प्रमुख की बात सोचना भी उनके के लिए दूर की बात है। लंबी प्रक्रिया से चलकर व्यवस्थाएं खड़ी होती है, जो भाजपा ने की है। बराला ने पूर्व सीएम हुड्डा के सोनीपत से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ के ब्यान पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा सोनीपत से गाड़ी लेकर चले थे, लेकिन सोनीपत से ही नहीं निकले, सोनीपत में ही उनकी गाड़ी पंचर हो गई है। प्रदेश की जनता भी अब तय कर चुकी है एक बार फिर प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!