Saturday, June 29, 2024
Latest:
गुड़गाँवचंडीगढ़ज्योतिषदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष —-कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।

वृष—- किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी सही बात का भी विरोध हो सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ होगा।

मिथुन—– चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से मन में मायूसी रहेगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी। धैर्य रखें।

कर्क—– प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों की बाधा दूर होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। घर में सुख-शांति रहेगी।

सिंह—– स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुल सकते हैं। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। थकान व कमजोरी से बाधा संभव है।

कन्या—- किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। संगीत इत्यादि में रुचि बढ़ेगी। परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला—- आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के लिए नए काम प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यावसायिक उन्नति होगी।

वृश्चिक —पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। लाभ में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

धनु— किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। बेवजह चिंता रहेगी। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धनार्जन होगा।

मकर—- कारोबार में उन्नति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार मिलेगा। पार्टनरों का सहयोग रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ— फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी, धैर्य रखें। विवेक से कार्य करें। संतान पक्ष के अध्ययन तथा स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

मीन —-डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक गतिरोध समाप्त होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नया कार्य करने का मन बनेगा। निवेश इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!