Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफरीदाबादहरियाणा

पूर्व मंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने थामा भाजपा का दामन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने थामा भाजपा का दामन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो के बाद जेजेपी को बड़ा झटका दिया है। जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।
जगदीश नायर इनेलो सरकार में मंत्री रह चुके है।जगदीश नायर का राजनीति में कद कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इनेलो से अगल हुई जेजेपी ने उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का ओधा दिया।
नायर पलवल की होडल विधानसभा से आते है। होडल एससी आरक्षित सीट है। हाल में कांग्रेस के उदयभान होडल विधानसभा से विधायक है।
ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे है। दो दिन पहले फतेहाबाद से इनेलो के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इनेलो को अलविदा कहते हुए भाजपा का दाम थाम लिया था। लोकसभा चुनाव से पहले कई विधायक और पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!