चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कर्मचारियों पर हुई मेहरबान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कर्मचारियों पर हुई मेहरबान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा सरकार ने नोकरियो में पारदर्शिता करके प्रदेश की जनता का दिल जीता था और लोकसभा चुनावों में वोट के रुप मे उसकी कीमत भी वसूल की थी।अब कर्मचारियों का दिल जीतने ऒर फिर लेने के लिए हरियाणा सरकार ने उनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की मनोहर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढोतरी की है। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते और एचआरए का इंतजार कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढोतरी की है। कर्मचारियों को पहले 9 प्रतीशत महंगाई भत्ता मिलता था, सरकार ने महंगाई भत्ते को 9 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को हर महीने 35 करोड़ का लाभ होगा।
कर्मचारियों में इस बात की भी खुशी है कि बढा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2019 से मिलेगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सेवानिवृत कर्मचारियों को भी बढी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को हर महीने 17.7 करोड़ का लाभ होगा। हांलाकि कर्मचारियों को एचआरए की सरकार अभी भी उम्मीदें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!