Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

6 वरिष्ठ आईएएस के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी।

राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,
6 वरिष्ठ आईएएस के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से छ:प्रशासनिक सचिवों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है।
श्री सुनिल कुमार गुलाटी अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-समन्वयक, केन्द्रीय प्रायोजित योजनाएं, नई दिल्ली को हरियाणा पशु पालन एवं डेरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। श्री पी.के. महापात्रा अतिरिक्त मुख्य सचिव पशु पालन एवं डेरी विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग को हरियाणा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री धनपत सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और अनुंसधान विभाग को परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है जबकि श्री रूप राम जॉवल को हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री अमित झा अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सलाहकार हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है, इसके अलावा, वे हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार भी रहेंगे।
श्री सुधीर राजपाल प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्यि विभाग को विकास एवं पंचायत विभाग का प्रधानसचिव नियुक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!