Thursday, June 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

कांग्रेस हमेशा बांटने, आग लगाने, व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का करती है काम ;- सुभाष बराला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस हमेशा बांटने, आग लगाने, व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का करती है काम ;- सुभाष बराला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा ईवीएम मशीनों वाली गाडियों को आग लगाने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी आग लगाने की भाषा ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की इसी सोच की वजह से पहले भी नुकसान हुआ है और भाईचारा खराब हुआ है, लेकिन आम चुनाव में दिख रही हार के कारण इन लोगों की बौखलाहट इनके शब्दों में नजर आने लगी है।
आज यहां पत्रकारों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा दिए गए बयान पर सवाल पूछने पर प्रतिक्रिया दे रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा बांटने और सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने वाली रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आग लगाने की भाषा जानते हैं। पहले उन्होंने प्रदेश में आग लगवाने का काम किया है और आज एक बार फिर से प्रदेश में अपनी आपराधिक प्रवृति को दिखाते हुए कानून के साथ खिलवाड करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पुनः बनाने के लिए बंपर मतदान किया है, जिससे कांग्रेसियों में बौखलाहट है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेसी ऐसी शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!