Sunday, June 30, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपंजाबपानीपतफरीदाबादभिवानीमहेंद्रगढ़रोहतकसिरसाहरियाणाहिसार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर! मृत पड़ी कांग्रेस में दिखी जान! दुष्यंत चौटाला ने झोंकी पूरी ताकत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर! मृत पड़ी कांग्रेस में दिखी जान! दुष्यंत चौटाला ने झोंकी पूरी ताकत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा की दस की दस लोकसभा सीटें जीतने की आशा सिरे चढ़ते दिखाई नही दे रही है।भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा संगठन के सभी वरिष्ठ नेता बयान बाजी कर रहे हैं कि हम प्रदेश की सभी 10 सीटों पर विजय हासिल करेंगे। शायद मुख्यमंत्री खट्टर और भाजपा नेता मतदाताओं की नब्ज को पढ़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं! क्योंकि प्रदेश की लोकसभा सीटों पर जीत इतनी आसान नहीं दिखाई दे रही। यदि आज की ग्राउंड रिपोर्ट की बात करें तो कांग्रेस 4 लोकसभा सीट पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी तरह भाजपा 4 लोकसभा सीटों पर जीत की और अग्रसर है। यदि राजनीतिक पंडितो की माने तो दो सीटों पर तिकोना मुकाबला माना जा रहा है। यदि ग्राउंड वर्क पर बात की जाए तो प्रदेश की 4 -4 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा पार्टी में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है और जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर पर बंधेगा यह कहना अभी बेमानी होगी। 2 सीटें ऐसी हैं जहां तिकोना मुकाबला है वहां सभी पार्टी को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। हरियाणा में भाजपा पार्टी सिर्फ मोदी और खट्टर के नाम पर चुनाव जीतना चाहती हैं। उम्मीदवारों का रसूख और उनके द्वारा जनहित में किये कार्य भी एक विशेष महत्व रखते है। बहुत से राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा अति आत्मविश्वासी दिख रही है उनके कार्यकर्ता मोदी जाप के सहारे चुनाव जीतना चाहते है परंतु परस्थिति अनुकूल नही है इसलिए भी भाजपा को नुकसान हो सकता है! प्रदेश के मतदाताओं में नरेंद्र मोदी की पहले जैसी लहर भी नही दिखाई दे रही। पिछले चुनाव में सिरसा डेरे ने प्रदेश भाजपा की हर तरह से पूरी मदद की थी। परंतु इस बार सिरसा डेरे ने भी भाजपा की तरफ से मुंह मोड़ रखा है। इसलिए हम यह मान सकते है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम चौकाने वाले साबित होंगें! जिसका सीधा असर हरियाणा में निकटगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!