Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणा

एआईसीसी के सदस्य पण्डित उमेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदो से दिया इस्तीफा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
एआईसीसी के सदस्य पण्डित उमेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदो से दिया इस्तीफा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत ;- हरियाणा से कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पण्डित उमेश शर्मा ने आज अपने गोहाना निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होंने कांग्रेस के सभी पदो से इस्तीफा दे दिया। उमेश ने प्रेस मिडिया से बातचीत करते हुए कहा की कांग्रेस के सोनीपत लोकसभा के उम्मीदवार एव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से बहार के व्यक्ति हैं और अब सोनीपत से चुनाव लड़ने के लिए और जीतने के लिए जनता को मुर्ख बना रहे हैं जहां रोहतक से हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस ने टिकट दिया हैं और सोनीपत से स्वयं हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं इससे कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद अलग से ही दिखाई दे रहा हैं।उमेश शर्मा का कहना हैं की क्या सोनीपत लोकसभा में छत्तीस बिरादरी में ऐसा कोई लोकल उम्मीदवार नही था जिसको कांग्रेस पार्टी यहां से चुनाव लड़वा सके क्या कांग्रेस पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए किसी एमपी या एमएलए का लड़का या उसके परिवार से ही सम्बंध होना जरूरी हैं कांग्रेस पूरी तरह से परिवारवाद और वंशवाद से घिरी हुई पार्टी हैं इसी तरह हुड्डा ने सोनीपत लोकसभा के लिए जो प्रभारी कृष्णमूर्ति हुड्डा और संत कुमार लगाएं हैं वो भी दोनों सोनीपत लोकसभा के क्षेत्र से बहार से है। उमेश शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के सोनीपत लोकसभा के उम्मीदवार का कहना हैं की सोनीपत से दिल्ली जाकर चंडीगढ़ जाना हैं और जींद में जाकर कहते हैं जींद से वाया दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ जाना हैं इस बात पर उमेश शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा की
जब सोनीपत से सीधा ही चंडीगढ़ का रास्ता हैं तो दिल्ली से जाने की क्या जरूरत हैं क्या सिर्फ जनता को मुर्ख बनाने के लिए ही इस तरह की बाते कही जा रही हैं जबकि तीन या चार महीने के बाद विधानसभा चुनाव हैं क्या फिर हुड्डा लोकसभा से इस्तीफा दे देगे और सोनीपत लोकसभा को सुना छोड़ देगे। आज देश की जनता का मूढ़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं जो हुड्डा की तरह परिवारवाद को बढ़ावा ना देकर देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं वही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक ईमानदार व्यक्ति हैं जो छत्तीस बिरादरी के साथ सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल कर सबका एक समान विकास कर रहे हैं और हरियाणा में नौकरियां भी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं जिसमे छत्तीस बिरादरी के होनहार नोजवानो को निष्पक्षता के साथ नौकरी मिल रही हैं।
उमेश शर्मा ने भूपेंद्र हुड्डा पर हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ने के पीछे की मंशा भी बताई और कहा की प्रदेश को जलाने वाले को जनता कभी माफ़ नही करेगी। वही उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के अन्य नेताओ पर भी कटाक्ष किया और उन्होंने कहा की कांग्रेस के सभी नेता एक दूसरे का काँटा निकाल रहे हैं जहां अशोक तंवर ने खुद रणदीप सुरजेवाला को जींद उपचुनाव में फसाया वही अब हुड्डा को हरवाने के लिए सोनीपत लोकसभा का टिकट दिलवाया
उमेश शर्मा का कहना हैं की देश प्रदेश की जनता विकास चाहती हैं और देश प्रदेश की जनता का साथ बीजेपी के साथ हैं वही धर्म और अधर्म की लड़ाई में अधर्मी हुड्डा को लोकसभा चुनाव में हराना जरूरी हैं देश की भलाई के लिए जनता का फर्ज भी बीजेपी का साथ देने में ही हैं
और देश की जनता का मुड़ और मंशा देखते हुए ही उमेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!