Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज किसी दोस्त के यहां से पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां आप काफी इंज्वॉय करेंगे। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान हो सकता है। किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़ने का विचार बना सकते हैं। गाय को चारा खिलाएं, सभी काम अच्छे से होंगे।

वृष राशि: आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर पार्क में घूमने जायेंगे। बिजनेस से जुड़ी कोई नई डील मिल सकती है। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। किसी करीबी दोस्त से कोई अच्छी खबर मिलेगी, ये खबर आपकी जॉब की भी हो सकती है| ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे| संगीत में रुचि बढ़ेगी। कोई म्यूजिक क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं, आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, आप रिलेक्सड फील करेंगे। किसी तरह के विवादों में पड़ने से बचें। कोई पुराना तनाव आपको परेशान कर सकता है, मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लें, लोगों से संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि: आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से बचें। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है, आपके संबंधों में मिठास आएगी। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होना संभव है, मेहनत करते रहें| अचानक से आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। लवमेट के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, वहां आपको डिस्काउंट मिल सकता है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने पढ़ाई- लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। ऑफिस में माहौल थोड़ा बदल सकता है, किसी सहकर्मी से बहस की स्थिति बन सकती है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से बचे रहें। किसी पौधे में पानी डालें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि:आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। संतान पक्ष से सुखद अनुभव मिलेंगे, आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आज माता की सेहत का खास ख्याल रखें। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी का काम मिल सकता है, जिसको समय रहते पूरा करने पर फायदा होगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

धनु राशि: आज व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए सारे काम बन जायेंगे। घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर राशि:आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई मित्र आपसे मिलने घर पर आ सकता है। उनसे अपनी निजी समस्याओं को शेयर करके मन का बोझ हल्का होगा। पड़ोसी के साथ संबंध बेहतर होंगे, साथ में डिनर का प्लान बना सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ पार्क में जा सकते हैं। मंदिर में केले दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कुंभ राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी यादें ताजा करके आप काफी आनंदित महसूस करेंगे। मित्र मददगार साबित होंगे। पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे । आपको कोई उपहार मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश से लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं, किसी दोस्त की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अच्छे लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!