करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

फर्जी सर्टिफिकेट के आरोपी को सशर्त जमानत!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फर्जी सर्टिफिकेट के आरोपी को सशर्त जमानत!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत ;- ओपन स्कूलिंग बोर्ड का फर्जी 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र जमा कर उच्च कक्षा में दाखिला लेने के करीब 4 साल पुराने मामले में सोनीपत की जिला सत्र कोर्ट ने आरोपी आकाश को नियमित जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र सिरोही की कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपी के सामने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी शर्त रखी। उसे सार्वजनिक स्थान पर 5 स्वदेशी पौधे लगाने होंगे और अगले 2 साल तक उनकी देखभाल करनी होगी। साथ ही अगली सुनवाई से पहले पौधे लगाने के प्रमाण के तौर पर तस्वीरें कोर्ट में जमा करानी होंगी। कोर्ट ने जांच में आरोपी के सहयोग, उसके आपराधिक इतिहास नहीं होने और आगे हिरासत में रखने की जरूरत नहीं होने को जमानत का आधार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!