Friday, September 11, 2026
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा में नायब सरकार का जनहित में बड़ा फैसला / ग्रामीण सफाई कर्मियों को दी राहत औऱ बढ़ाये मानदेय तथा भत्ते*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में नायब सरकार का जनहित में बड़ा फैसला / ग्रामीण सफाई कर्मियों को दी राहत औऱ बढ़ाये मानदेय तथा भत्ते /सैनी का पंजाब राजनीति में दबदबा कायम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने उनके मानदेय और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसे ग्रामीण सफाई व्यवस्था से जुड़े हजारों कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
*जनकल्याण पर सरकार का फोकस*
मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार का दावा है कि सफाई कर्मी गांवों में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मानदेय में बढ़ोतरी से उनके आर्थिक हालात में सुधार और काम के प्रति सम्मान बढ़ाने का संदेश गया है।
*चर्चाओं में लाडो लक्ष्मी योजना*
इसी बीच सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10.10 लाख महिलाओं को 11वीं किस्त के रूप में करीब 212 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे हैं। कुल मिलाकर विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 1,890.16 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से लाभार्थियों को दिए गए।
*राजनीतिक मोर्चे पर भी सक्रिय नायब*
नायब सैनी की सक्रियता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है। हाल के दिनों में पंजाब में भी उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। रिपोर्टों के अनुसार पंजाब से करीब 500 सरपंच, जिला परिषद सदस्य और किसान कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!