Sunday, September 20, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

BJP के तीन सांसदों को सिख दंगो के दोषी सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में जाने पर / राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगाई फटकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
BJP के तीन सांसदों को सिख दंगो के दोषी सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में जाने पर / राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगाई फटकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सिख विरोधी दंगो के दोषी सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पर पार्टी के सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह विधूड़ी योगेंद्र चंदोलिया को फटकार लगाने की खबर आई है ।
तीनों सांसद बीते दिन सिख विरोधी दंगो के दोषी सज्जन कुमार की श्रद्धांजिल सभा में पहुंचे थे। उनके वहां जाने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सिख दंगा पीड़ितो और सिख दंगा पीड़ितों के लिए लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रहे वकील एच.एस. फुल्का ने भी नाराजगी जताई थी।   फुल्का ने X पर पोस्ट करते हुए तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग की थी। उनका कहना था कि BJP सांसदों को सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में जाने की बजाय पीड़ियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जतानी चाहिए थी।
उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं तीन BJP सांसदों – कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया – के उस दौरे की कड़ी निंदा करता हूं ।जिसमें वे हत्यारे सज्जन कुमार के घर उसकी मौत पर शोक जताने गए थे। सहानुभूति तो पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति होनी चाहिए – जिनमें से कई लोग आज भी उन दिनों के खौफनाक मंजर को जी रहे हैं। मैं इन तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग करता हूं.” बता दें, बीते दिनों सिख विरोधी दंगों के दोषी दिवंगत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को कथित तौर पर रोल मॉडल कहे जाने के मामले में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिह हुड्डा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। न सिर्फ आम लोगों द्वारा बल्कि कांग्रेस के अंदर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही थी। बताया गया था की हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. कुलदीप शर्मा ने यह भी मांग की थी कि हुड्डा को कांग्रेस कार्यसमिति से बाहर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!