करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसिरसाहरियाणाहिसार

कांग्रेस के खिलाफ केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन के सहारे बने सीएम तो अब कांग्रेस से समझौता क्यो ;- बराला

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस के खिलाफ केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन के सहारे बने सीएम तो अब कांग्रेस से समझौता क्यो ;- बराला
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद बार-बार यह बात दोहरा रहे हैं कि यदि प्रदेश में सभी विपक्षी पार्टियों का गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीत जाएगी। जेजेपी नेता भी इस बात को दोहरा रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी है यदि ऐसा नहीं हुआ तो विपक्षी पार्टियों का एक भी सांसद नहीं बनेगा। प्रदेश के महानायक चौधरी देवीलाल ने हमेशा कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। आज उनके नाम पर वोट मांगने वले उनके वंशज कांग्रेस से समझौता करने की बात करते हैं। केजरीवाल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन के कंधों पर चढ़ कर दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री बन बैठे। वो आज उसी कांग्रेस से समझौता करने के लिए उनके चरणों में झुके हुए हैं।
यह बात आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सुशीला भवन में आयोजित आदमपुर हलका के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में हलका के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक एवं चेयरमैन डा. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया, राज्यसभा सदस्य डा. डीपी वत्स, मेयर गौतम सरदाना तथा पार्टी प्रदेश सचिव एवं माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 1952 में जनसंघ के रूप में 11 सदस्यों से पार्टी की शुरूआत हुई जो आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हम जो लक्ष्य तय करते हैं उसको हर हाल में पूरा करने व हासिल करने का काम करते हैं। सुभाष बराला ने कहा कि पन्ना प्रमुखों को उनके जिम्मे दिए गए केवल 15 घरों में दस्तक देनी है और उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है। सरकारी योजनाओं का लाभ जिनको मिला है उनको अपने साथ जोडऩा है और उनसे चुनाव प्रचार में सहयोग लेने का काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों उपलब्धियां हैं जैसे जनधन योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, किसान कल्याण योजना, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता व अन्य योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएं। विधायक एवं चेयरमैन डा. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा बहुत ही महान व पवित्र लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त कर सत्ता का सुख हासिल करना नहीं है। हमारा लक्ष्य है देश को विश्व पटल पर शिखर पर लेकर जाने का। एकात्म मानववाद व अंत्योदय हमारा दर्शन है। इसी दर्शन के माध्यम से हम भारत को परम वैभवशाली राष्ट्र बनाना चाहते हैं। भाजपा चाहती है कि विश्व की महाशक्ति के रूप में हमारा राष्ट्र स्थापित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!