Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आप पार्टी में हुए शामिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आप पार्टी में हुए शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़/पानीपत ;- भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव आहूजा ने आज भाजपा पार्टी को अलविदा कहते हुए आप पार्टी का दामन थाम लिया। राजीव अहूजा को पार्टी के सर्वेसर्वा एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने हाथों से टोपी पहनाकर आप पार्टी में शामिल किया। राजीव आहूजा ने बताया मैं बिना किसी शर्त और मांग के आप पार्टी में शामिल हुआ हूं। अब पार्टी का नेतृत्व मेरी जो भी ड्यूटी लगाएगा मैं उसे पूरा करने में कसर नहीं छोडूंगा। राजीव आहूजा ने कहा 12 साल तक मैंने भाजपा और नरेंद्र मोदी की सेवा की है परंतु मुझे वहां हररोज दर्द के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा आज मैंने ईमानदार मुख्यमंत्री का साथ देने का वादा किया है। उन्होंने कहा हरियाणा में आप पार्टी को विजय दिलाने में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर आप पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद व जिला पानीपत आप पार्टी के अध्यक्ष राम रतन शर्मा व कई अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!