*सुरजेवाला का नायब सरकार पर बड़ा आरोप / हरियाणा में भाजपा की ‘वसूली सरकार’ ने पानी के बिल में भी लगा दिया महंगाई की आग / अब हर साल 5% महंगा होगा पानी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*सुरजेवाला का नायब सरकार पर बड़ा आरोप / हरियाणा में भाजपा की ‘वसूली सरकार’ ने पानी के बिल में भी लगा दिया महंगाई की आग / अब हर साल 5% महंगा होगा पानी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
⛔ विकास प्राधिकरण के नाम पर जनता की “जेब अधिग्रहण” पर उतारू “भाजपाई तंत्र” अब “लूट की नई किस्त” में “हर साल महंगे पानी बिल का फार्मूला” लेकर आ गया है !
⛔ वसूली के “भाजपाई बंदोबस्त” से अब हरियाणा में पानी बिल की “आत्मनिर्भर” दरें, हर साल चुपचाप पहली जनवरी को 5% बढ़ जाया करेंगी… इतना ही नहीं सीवरेज शुल्क भी पानी के बढ़े बिल के हिसाब से ही हर साल ऑटोमेटिक बढ़ जाएगा !
⛔ अब से घरेलू , संस्थागत, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज शुल्क पानी के बिल का 25% होगा, सीवरेज सिस्टम वाले इलाकों में चाहें सीवरेज कनेक्शन लिया हो या ना लिया हो सीवरेज शुल्क चुकाना पड़ेगा !
👉 इसके साथ ही अब नगर निगम सीमा में आने वाले गांवों के भी घरेलू, समूह आवास, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन पर शहरी क्षेत्र के समान ही पानी और सीवरेज की दरें लागू होंगी !
👉 घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नए पानी कनेक्शन की फीस ₹1000 जबकि सीवरेज कनेक्शन फ़ीस ₹500 होगी… वहीं घरेलू समूह आवास सोसायटियों व औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए ये फीस ₹5000 प्रति कनेक्शन रखी गई है !
⭕ मीटर लगे घरों में पानी बिल के स्लैब के हिसाब से मंथली वसूली की बात करें तो..👇
▪️10 किलोलीटर तक= ₹3/किलोलीटर
▪️10 से 20 किलोलीटर तक= ₹6/किलोलीटर
▪️20 से 30 किलोलीटर तक= 9.5₹/किलोलीटर
▪️30 किलोलीटर से अधिक खपत पर= ₹12/किलोलीटर
के हिसाब से बिल चुकाना होगा और इन दरों में हर साल बीते साल की तुलना में 5% बढ़ोतरी होती जाएगी !
⭕ अगर पानी का मीटर नहीं लगा है तो भूखंड के आकार के हिसाब से पानी का बिल बनेगा..👇
▪️50 वर्ग मीटर तक= 175 रुपए प्रतिमाह
▪️50 से 100 वर्ग मीटर तक= 350 रुपए प्रतिमाह
▪️100 से 200 वर्ग मीटर तक= 870 रुपए प्रतिमाह
▪️220 वर्ग मीटर से अधिक के लिए= हर अतिरिक्त 100 वर्ग मीटर पर ₹700 एक्स्ट्रा चार्ज वसूला जाएगा और 5% सालाना बिल बढ़ोतरी का फार्मूला यहां भी लागू होगा !
❓रसोई से लेकर सफर तक, पढ़ाई से लेकर इलाज तक, खेती से लेकर कारोबार तक… हर तरफ भाजपा की फैलाई महा-महंगाई और आर्थिक तंगी के हाहाकार के बीच, नायब सरकार ने “महंगे पानी बिल की बौछार” भी कर दिया? हरियाणा के लिए हाहाकारी साबित हो रही भाजपा अब प्रदेशवासियों से बस लूट, धोखे और अत्याचार की गारंटी बनकर रह गई है…रोज उगाही की नई तरकीब से लोगों की मुसीबतें बढ़ाना ही “नायब धंधा” बन गया है !

