Friday, July 24, 2026
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की चाणक्य नीति भी हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में रही मददगार*

*हरियाणा सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी एवं सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की चाणक्य नीति भी हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में रही मददगार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में हुए 2024 विधानसभा चुनाव से पहले जन- जन की आवाज थी की अब की बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। चुनाव के समय प्रदेश भाजपा के बड़े बड़े नेता भी घबराए हुए थे। सभी मीडिया चैनलों औऱ अखबारो ने भी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलते हुए लिखा था। लेकिन भाजपा नेता तरुण भंडारी ही एक ऐसा व्यक्ति था जो बड़े विश्वास के साथ कहता था कि हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार ही बनेगी। अभी हाल ही में हुई सीधी बातचीत में तरुण भंडारी ने सम्पादक राणा ओबराय को बताया कि इतने जिले थे जिसमें मैने दिनरात काम करके सैंकड़ो कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं को भाजपा में लाकर पार्टी को मजबूत किया। सम्पादक राणा ओबराय ने सवाल किया की किस आधार पर आप तीसरी बार सरकार बनाने का दावा करते थे तो उन्होंने जवाब में बताया कि मैं कांग्रेस में भी रहा हूं कांग्रेस का कल्चर जनता हूँ। उन्होंने बताया मुझे पता था प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के पास कम से कम पांच सौ वोट होते है, औऱ कांग्रेस नेताओं के पास तो हजारों वोट होते हैं। इसलिए मैंने अपने नेता के आदेश मिलने के बाद भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल किया। जिसका परिणाम यह रहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की नायब सरकार बनी। तरुण भंडारी ने बताया जब भी मुझे पार्टी ने कोई जिम्मेदारी सौंपी मैने पार्टी को अपना सौ प्रतिशत परिणाम दिया। भंडारी ने बताया सीएम नायब सैनी दिनरात प्रदेश वासियों के हित में काम करते रहते हैं। भंडारी ने दावा किया कि यदि सीएम नायब सैनी इसी तरह से प्रदेश में विकास की गंगा बहाते रहे तो चौथी बार भी हरियाणा में भाजपा की ही सरकार बनने से कोई नही रोक सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!