Thursday, July 16, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

किसानों ने साबित किया झुकती है सरकारें झुकाने वाला चाहिए /मनोहरलाल ने चानौत पानी मामले में हस्तक्षेप करके अपने चेले नायब सैनी की परेशानी को किया खत्म*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
किसानों ने साबित किया झुकती है सरकारें झुकाने वाला चाहिए /मनोहरलाल ने चानौत पानी मामले में हस्तक्षेप करके अपने चेले नायब सैनी की परेशानी को किया खत्म*
*मनोहरलाल ने सिद्ध कर दिया हरियाणा में आज भी चलता है मेरा सिक्का!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कहावत है कि एकता में बल है। यह भी सत्य है कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। चानौत गांव में बैठे किसान औऱ ग्रामीण लोगो ने अपनी एकता के बल पर नायब सरकार औऱ प्रशासन को झुका दिया। जिस सीएम नायब सैनी ने कनेक्शन देने से मना किया था उसी नायब सरकार ने किसान संगठनों के दबाव में जिस जगह से पहले टी-पॉइंट हटाया था, उसी स्थान पर बुधवार को दोबारा 4 इंच का टी-कनेक्शन लगा दिया गया। यह भी सच है गुरु-गुरु ही होता है जो केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आंदोलन खत्म करवाकर सिद्ध कर दिया। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की वापस लेने पर भी प्रशासन ओर किसानों में सहमति बनी है। टी-कनेक्शन लगते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने इसे अपने लंबे संघर्ष की जीत बताया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी थी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारत की खाप पंचायतों और किसान संगठनों के साथ अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। इसी चेतावनी को गम्भीर रूप से लेते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने चानौत मामले में हस्तक्षेप किया औऱ अपने सबसे प्यारे चेले और अजीज नायब सैनी सरकार की परेशानी को खत्म कर दिया। *मनोहरलाल ने यह भी सिद्ध कर दिया कि हरियाणा में आज भी मेरा सिक्का चलता है* सीएम नायब सैनी ने सिद्ध कर दिया कि मेरी सरकार शांतिपूर्वक हल निकालने में विश्वास रखती है न कि जनता पर दबाव बनाने में विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!