मोदी सरकार में होने वाली फेरबदल की संभावित पूरी लिस्ट/ केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर का घट सकता है रुतबा /तरुण चुघ को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोदी सरकार में होने वाली फेरबदल की संभावित पूरी लिस्ट/ केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर का घट सकता है रुतबा /तरुण चुघ को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :-मोदी सरकार में फेरबदल की चर्चा के बीच मंत्रियों के बदलावों की एक संभावित लिस्ट सामने आई है। संभावना है कि कैबिनेट में यह फेरबदल रविवार या सोमवार को हो सकता है। इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर गृहमंत्री अमित शाह जिस
तरह से बारी-बारी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले हैं, उसके बाद तत्काल कैबिनेट फेरबदल को अवश्यंभावी माना जा रहा है। विशेष सूत्रों के हवाले से जो लिस्ट मिली है, उसमें कैबिनेट फेरबदल के लिए कुछ चौंकाने वाले नाम हैं। जैसे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांता दास का नाम सबसे अप्रत्याशित है। इसी तरह से कुछ और बड़े नाम हैं, जो अभी तो कैबिनेट में हैं, लेकिन हो सकता है कि अगले एक-दो दिन में वे सरकार से बाहर होते नजर आएं।
*कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम*
शक्तिकांता दास- प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और पूर्व आरबीआई गवर्नर। संभावित है कि ये मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हो सकते हैं और वित्त मंत्रालय का जिम्मा संभाल सकते हैं।
श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)- इन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों को एनडीए में लाने का इनाम मिल सकता है।
अनुराग ठाकुर (हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद)- फिर से कैबिनेट में वापसी संभावित है।
अरुण गोविल (मेरठ से बीजेपी सांसद)- दूरदर्शन के ‘प्रभु राम’ को भी मंत्री के रूप में सत्ता का सुख मिल सकता है।
अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच गोविल की एंट्री के खास मायने हो सकते हैं।
राघव चड्ढा या अशोक मित्तल (आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए)- इन दोनों से किसी एक की लॉटरी लग सकती है।
नीतीश कुमार (बिहार के पूर्व सीएम)- जेडीयू चीफ को भी पीएम मोदी अपनी कैबिनेट में ले सकते हैं।
संजय दीना पाटिल (6 सांसदों के साथ शिवसेना-यूबीटी से निकलने वाले)- मंत्री बनाए जा सकते हैं।
विष्णुदत्त शर्मा (खजुराहो से बीजेपी एमपी)- इन्हें भी मोदी सरकार में जगह दी जा सकती है।
तरुण चुग- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और आरएसएस के स्ट्रॉन्गमैन को भी इस बार सत्ता का स्वाद चखने का अवसर दिया जा सकता है। अभी तक इन्होंने संगठन की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है।
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बिहार के महाराजगंज से बीजेपी एमपी)- इनके भी सरकार में शामिल किए जाने की संभावना है।
*कैबिनेट मंत्री जिनका बदल सकता है मंत्रालय*
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय से शिक्षा मंत्रालय में भेजे जाने की संभावना है।
मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा मंत्रालय का पदभार वापस लिया जा सकता है। किसी नए मंत्री को दी जा सकती है यह जिम्मेदारी। हालांकि, शहरी विकास मंत्रालय उनके पास बना रह सकता है।
*मोदी सरकार के मंत्री, जिनकी हो सकती है छुट्टी*
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री। जिन मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, उनमें सबसे चर्चित नाम हैं।
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्री के भी कैबिनेट से बाहर होने की अटकलें हैं।
रवनीत सिंह बिट्टू- अभी रेलवे और फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। लेकिन, राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने को है और ऊपरी सदन में एंट्री नहीं मिली है, इससे लगता है कि इन्हें भी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
इनके अलावा करीब आधे दर्जन राज्यमंत्री हैं, जिन्हें सरकार से हटाए जाने की चर्चा है।

