Saturday, June 20, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भाजपा की तरफ हो रहे आकर्षित : कृष्ण बेदी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भाजपा की तरफ हो रहे आकर्षित : कृष्ण बेदी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी ;- मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे | उक्त शब्द हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने आज स्थानीय विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहे| भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। जबकि एसआईआर के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो व्यक्ति दूसरे राज्यों में चले गए है या गांव छोडक़र शहर में आ गए है या एक बेटी गांव से ससुराल जा चुकी है, उनकी वोट को काटकर 18 साल की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं के वोट बनाए जा रहे है तथा जो व्यक्ति जहां रहते है, वोट शुद्धिकरण किया जा रहा है। इससे मतदाताओं का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर विपक्षी दलों के नेता भाजपा की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे है। यह प्रधानमंत्री की नीतियों में नेताओं का विश्वास दर्शाता है। आने वाले समय में भाजपा की मैजोरिटी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जी-7 में कद, पद व स्तर बढ़ा है। सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी परिवार नहीं परिश्रम से नेता बने हैं| कृष्ण कुमार बेदी दो दशकों से भी अधिक वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं । पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी एवं सरकार में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया और महापुरुषों के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। अब, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में कृष्ण कुमार बेदी राज्य में सामाजिक न्याय और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर लोगो की उम्मीदो पर खरा उतरने के लिए कार्यरत हैं | इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोडिया, ढिल्लू देवसर, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!