अवकाश पर गए चंडीगढ़ के गृह सचिव मनदीप बराड़ / दिप्रवा लाकड़ा संभालेंगी गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अवकाश पर गए चंडीगढ़ के गृह सचिव मनदीप बराड़ / दिप्रवा लाकड़ा संभालेंगी गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ 13 जून से 28 जून 2026 तक अवकाश पर चले गए हैं। उनके अवकाश के दौरान प्रशासन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए उनके विभागों का अतिरिक्त प्रभार तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने सोमवार, 15 जून 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए।
*इन तीन आईएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार*
जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी दिप्रवा लाकड़ा को गृह, पुलिस, जेल और समन्वय सचिव का महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा वे पर्यावरण एवं वन तथा स्थानीय सरकार और शहरी विकास सचिव का कार्य भी देखेंगे। आईएएस स्वप्निल एम नाइक को राजस्व, कानून एवं न्याय, प्रोटोकॉल और जल संसाधन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आईएएस डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन के आदेशानुसार, ये सभी अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ इन अतिरिक्त विभागों का कामकाज भी संभालेंगे।

