Saturday, June 13, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

रोहतक PGI प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को किया सस्पेंड*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक PGI प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को किया सस्पेंड*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक प्रबंधन ने एक सख्त प्रशासनिक कदम उठाते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। पीजीआई के डायरेक्टर की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
*कार्रवाई का मुख्य कारण*
डॉ. राजीव गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के पूरा होने तक निलंबित रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रोफेसर पर गिरी यह गाज पीजीआई कैंपस में ही स्थित ‘स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ’ से जुड़े एक मामले से संबंधित है। इसी मामले में संलिप्तता या अनियमितता के चलते प्रबंधन ने यह सख्त कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई डायरेक्टर ने तुरंत प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!