Friday, June 12, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*पीएमओ के बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेशन के कारण पंचकूला हस्पताल में बड़े से बड़ा इलाज फ्री / भारी भीड़ के बावजूद सभी मरीज इलाज से संतुष्ट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पीएमओ के बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेशन के कारण पंचकूला हस्पताल में बड़े से बड़ा इलाज फ्री / भारी भीड़ के बावजूद सभी मरीज इलाज से संतुष्ट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेशन के कारण पंचकूला का सरकारी अस्पताल आज चंडीगढ़ के नामी हॉस्पिटलों को बराबरी की टक्कर दे रहा है। जब से डॉक्टर आर एस चौहान ने पंचकूला सेक्टर 6 हॉस्पिटल में पीएमओ का कार्यभार संभाला है तब से ही न केवल हॉस्पिटल का रखरखाव बढ़िया हुआ है बल्कि अच्छे इलाज के कारण मरीजो को भी संतुष्ट देखा जा रहा है। आज जब राष्ट्रीय खोज और भारतीय न्यूज़ की टीम ने पंचकूला हॉस्पिटल का दौरा किया तो बहुत से मरीजो ने बताया की हस्पताल में भीड़ तो बहुत होती है परंतु इलाज तसल्ली बख्श औऱ फ्री होता है। हस्पताल में एक खास बात और देखने को मिली लोग बहुत ही तहजीब से लाइनों में खड़े हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसी भी तरह का शोर शराब नहीं था। जिन मरीजों की बारी नहीं आई थी वह अपने परिजनो के साथ बेंचों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। एक खासियत और थी पहले यह अस्पताल पहले साफ- सफाई को लेकर अक्सर चर्चा में रहता था। परन्तु आज साफ सुथरा दिखा। हस्पताल का पीएमओ सही और सख्त है तो वहां मरीज और उनके परिजनों को कोई दिक्कत नहीं आ सकती। जब हमने साइको के डॉक्टर एमपी शर्मा के बाहर लाइन में लगे मरीजो को लाइन में देखा और उनसे बात की तो उन्होंने डॉक्टर एमपी शर्मा की तारीफ करते हुए कहा डॉक्टर बहुत ध्यान पूर्वक हमारी बिमारी को सुनकर बेहतरीन इलाज करते हैं। निष्कर्ष यह निकलता है कि बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेटर पीएमओ डॉक्टर आर एस चौहान की कार्यशैली के कारण पंचकूला सेक्टर 6 का सरकारी हस्पताल बड़े से बड़े इलाज में चंडीगढ़ के जनरल हॉस्पिटल सेक्टर 16 तथा सेक्टर 32 की तरह लोकप्रिय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!