करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब में 1600 करोड़ रुपये पर गरमाई सियासत / सीएम नायब सैनी ने कहा केंद्र ने दिए थे बाढ़ राहत के पैसे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब में 1600 करोड़ रुपये पर गरमाई सियासत / सीएम नायब सैनी ने कहा केंद्र ने दिए थे बाढ़ राहत के पैसे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव से पहले पंजाब को पिछले साल केंद्र की ओर से जारी बाढ़ राहत राशि का मुद्दा उठाकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस मसले पर उन्होंने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। उधर, सैनी के बयान पर आप नेताओं ने भी पलटवार करते हुए उन्हें हरियाणा के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी है।
हाल ही में हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने के कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी ने इस मुद्दे को सियासी हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बाढ़ के दौरान पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की सहायता घोषित की थी लेकिन पंजाब सरकार अब भी केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात कह रही है जबकि यह राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी गई। सैनी ने यह भी दावा किया था कि अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों ने उन्हें बताया कि बहुत से लोग अभी तक मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भगवंत मान पर चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने और बाढ़ प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!