राज्यसभा चुनाव रिजल्ट घोषित / कर्नाटक से कांग्रेस के तीन सदस्य पहुंचेंगे राज्यसभा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट घोषित / कर्नाटक से कांग्रेस के तीन सदस्य पहुंचेंगे राज्यसभा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक से गुरुवार 11 जून 2026 को 14 उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीत गए. इनके सामने कोई और कैंडिडेट खड़ा नहीं था. इसमें बीजेपी के 10 और के 4 नाम शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. इनमें एक बीजेपी उम्मीदवार हैं. गुजरात की सभी चार सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध जीते. चुनाव आयोग ने बीजेपी के राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को निर्विरोध घोषित किया।
*खरगे, पवन खेड़ा समेत ये उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवारों को गुरुवार को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. खरगे के अलावा, अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों में कांग्रेस सचिव मंसूर अली खान, पवन खेड़ा और बीजेपी के एम. नागराज शामिल हैं।
राज्य से मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों- इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों बीजेपी से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है और इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी.
*मध्य प्रदेश से कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा*
मध्य प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. तीनों ही सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इस चुनाव में चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था, मगर कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया. इसके बाद बीजेपी के तीनों उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. तीनों ही निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र भी सौंप दिए हैं।
राज्य में घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को मतदान होना था. मगर, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया. इसके चलते मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि तीन सीटों के लिए तीन उम्मीदवार ही मैदान में थे. इसको देखते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया और प्रमाण पत्र भी सौंप दिए हैं। राज्य में घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को मतदान होना था. मगर, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया. इसके चलते मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि तीन सीटों के लिए तीन उम्मीदवार ही मैदान में थे. इसको देखते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया और प्रमाण पत्र भी सौंप दिए हैं.
*राजस्थान बीजेपी-कांग्रेस के कितने उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा*
राजस्थान से राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवार 11 जून को निर्विरोध चुने गए. इनमें सत्तारूढ़ बीजेपी के दो और कांग्रेस का एक उम्मीदवार है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा था. निर्वाचन अधिकारी ने बीजेपी के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर और कांग्रेस के नीरज डांगी को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया.
*एमपी में कांग्रेस का झटका*
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का करारा झटका लगा है. तकनीकी कारणों से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. हालांकि ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है. कोर्ट में सुनवाई से पहले ही निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया पूरी कर दी. हालांकि कर्नाटक में कांग्रेस को फायदा हुआ है जहां पार्टी तीन उम्मीदवार निर्विरोध जीते।

