नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर दी सफाई*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर दी सफाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने चंडीगढ़ आवास पर पत्रकारों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी है। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। कैप्टन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और उनसे उनकी बातचीत होती रहती है, लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। हालांकि इससे पहले हुड्डा के कैप्टन हमारे संपर्क में हैं वाले बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि कहीं कांग्रेस नेतृत्व कैप्टन अमरिंदर की घर वापसी की संभावनाएं तो नहीं तलाश रहा।

