हरियाणा विधानसभा के साथ-साथ हरियाणा की सभी मेयर की सीटें जीताने वाले बडौली के साथ “भूंडी बण गई”!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा के साथ-साथ हरियाणा की सभी मेयर की सीटें जीताने वाले बडौली के साथ “भूंडी बण गई”!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली एक ऐसे प्रदेशाध्यक्ष रहे जिनके कार्यकाल में भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। बडौली के कार्यकाल में ही भाजपा ने हरियाणा की मेयर पद की सभी सीटें जीती थी। हरियाणा में भाजपा के जीतने के कोई भी कारण रहे हो, लेकिन श्रेय तो अध्यक्ष को ही जायेगा।
*सीएम नायब सैनी के इर्द-गिर्द घूमने का आरोप*
भाजपा के बहुत से वरिष्ठ कार्यकर्ता दबी जुबान से कहते नही थकते थे कि बडौली संगठन के लिए काम कम कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की बहुत कम मीटिंग बुलाते थे। वह तो सिर्फ मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रमों तक ही सीमित होकर रह गए थे। इसलिए प्रदेश में संगठन सुस्त होता जा रहा था।
*तीन वर्ष से पहले पद से हटाना*
भाजपा कार्यकर्ता खुले दिल से कहते हैं कि मोहन बडौली सादे औऱ शरीफ व्यक्ति है, उनके नेतृत्व में ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।इसलिए उनको तीन वर्ष का कार्यकाल तो जरूर देना चाहिए था। क्योंकि सभी भूतपूर्व प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल तीन रहा था। प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता की प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुकि होने के बाद कार्यकर्ता कह रहे हैं “हमारे प्रधान के साथ भूंडी बण गई!”

