Thursday, May 28, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

खेल मंत्री गौतम अधिकारियों पर भड़के / फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा एक्शन लेंने के दिये निर्देश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
खेल मंत्री गौतम अधिकारियों पर भड़के / फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा एक्शन लेंने के दिये निर्देश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों को ज़मीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा और बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया करवाना है, जिसके तहत प्रदेश में 21 नए स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा।
खेल मंत्री आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री ने फर्जी खेल नर्सरियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) अपने-अपने जिलों में चल रही खेल नर्सरियों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर खेल मुख्यालय को भेजें। खेल मंत्री ने चेताया कि इस रिपोर्ट के बाद यदि प्रदेश में कहीं भी कोई फर्जी खेल नर्सरी चलती हुई पाई गई, तो संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरव गौतम ने खिलाड़ियों के हितों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक खेल निदेशालय से आधिकारिक बजट जारी नहीं हो जाता, तब तक जिला खेल अधिकारी जिला खेल परिषद के माध्यम से तुरंत खेल उपकरणों व अन्य जरूरी सामान की खरीद सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए हर जिले में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा।
*‘खेलो हरियाणा एप’*
डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द ‘खेलो हरियाणा एप’ विकसित करने के निर्देश दिए। इस मोबाइल एप में प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों और खेल स्टेडियमों का पूरा डाटा उपलब्ध होगा, जिससे खिलाड़ी अपने नजदीकी स्टेडियम की जानकारी प्राप्त कर वहां अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा, खिलाडिय़ों को मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अभ्यास करने का माहौल देने के लिए उन्होंने ‘खिलाड़ी बीमा योजना’ का ड्राफ्ट जल्द तैयार करने को कहा ताकि खिलाडिय़ों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!