Sunday, May 10, 2026
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

तमिलनाडु में विजय ने लगातार तीसरे दिन सरकार बनाने का दावा किया पेश / राज्यपाल को सौंपा 118 विधायकों का समर्थन पत्र / सरकार बनाने की मिली मंजूरी / आज होगा शपथ ग्रहण!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तमिलनाडु में विजय ने लगातार तीसरे दिन सरकार बनाने का दावा किया पेश / राज्यपाल को सौंपा 118 विधायकों का समर्थन पत्र / सरकार बनाने की मिली मंजूरी / आज होगा शपथ ग्रहण!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक सस्पेंस खत्म हुआ। TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दी। विजय आज CM पद की शपथ ले सकते हैं।
विजय ने शुक्रवार को लोकभवन में लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के कुल 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। इनमें दो सीटों पर विजय जीते हैं। कांग्रेस के 5 और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायकों के समर्थन से TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।
इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।
*TVK समर्थकों ने लोकभवन के सामने प्रदर्शन किया*
TVK को बहुमत नहीं मिलने के केस में DMK और AIADMK में गठबंधन के बाद सरकार गठन की अटकलें हैं। TVK ने कहा कि अगर दोनों पार्टियों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, तो उसके सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे।
TVK समर्थकों ने शुक्रवार सुबह गवर्नर हाउस (लोकभवन) के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया।
कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद DMK ने लोकसभा में अपने सांसदों की सीट बदलने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि गठबंधन टूटने के बाद सदन में कांग्रेस के साथ बैठना सही नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!