करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने की भाजपा में घर वापसी / रतिया में भाजपा हुई मजबूत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने की भाजपा में घर वापसी / रतिया में भाजपा हुई मजबूत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फतेहाबाद ;- रतिया हलके के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए गृह वापिसी कर ली है। उकलाना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। लक्ष्मण नापा के साथ ओड सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणजीत ओड व सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई ने भी भाजपा का दामन थामा। लक्ष्मण नापा ने प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व प्रवीण जोड़ा का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करेंगे तथा मिलने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्मण नापा का भाजपा परिवार में पुन: स्वागत है, उनके आने से रतिया ही नहीं बल्कि पूरे जिले में पार्टी और अधिक सशक्त हुई है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है और नापा जी हमेशा से इसी विचारधारा के करीब रहे हैं। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को नकार चुकी है और भाजपा की विकासवादी राजनीति पर मुहर लगा रही है। लक्ष्मण नापा जैसे अनुभवी नेताओं का साथ मिलना इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं का विश्वास मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की नीतियों में अडिग है। हम अपने हर पुराने और समर्पित साथी को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा में हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान और स्थान दिया जाता है। आने वाले समय में रतिया विधानसभा क्षेत्र में पार्टी एक नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएगी। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि लक्ष्मण नापा जी की घर वापसी से फतेहाबाद भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में भारी उत्साह और जोश का संचार हुआ है। नापा जी का लंबा राजनीतिक अनुभव और रतिया की जनता से उनका सीधा जुड़ाव पार्टी के लिए एक बड़ी संपत्ति है। हमारे नेतृत्व ने हमेशा जमीनी स्तर के नेताओं को तवज्जो दी है और नापा जी का वापस आना हमारी एकजुटता को दर्शाता है। जिले के विकास के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाएंगे। विपक्षी दल केवल फूट डालने की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा सबको साथ लेकर सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलती है। आज रतिया हलके में भाजपा की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत और संगठित हो गई है। लक्ष्मण नापा जी ने पार्टी की नीतियों में जो विश्वास जताया है, उसका हम दिल से सम्मान करते हैं। उनकी वापसी से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले का राजनीतिक भविष्य केवल भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित है। हम कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे और आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, हांसी विधायक विनोद भ्याना, जगदीश चौपड़ा, श्री निवास गोयल, जिला महामंत्री विकास ललौदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, अमृतपाल खुम्बर, नवदीप नांगली, रामकुमार मेहरा, संजय सिंगला, संदीप ताखर, विक्रम शर्मा, गुरचरण सिंह खोखर सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!