Friday, May 1, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

घोर लापरवाही के चलते हरियाणा रोड सेफ्टी कौंसिल (परिवहन विभाग) के जनसम्पर्क अधिकारी तथा चीफ अकॉउंट ऑफिसर पर गिरेगी गाज! / टांसपोर्ट कमिश्नर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घोर लापरवाही के चलते हरियाणा रोड सेफ्टी कौंसिल (परिवहन विभाग) के जनसम्पर्क अधिकारी तथा चीफ अकॉउंट ऑफिसर पर गिरेगी गाज! / टांसपोर्ट कमिश्नर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने हरियाणा रोड सेफ्टी कौंसिल के अधिकारियों पर कड़ा रुख लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निजी सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट आयुक्त ने रोड सेफ्टी कौंसिल के जन सम्पर्क अधिकारी सर्वजीत सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी अरुण कुमार तथा रोड़ सेफ्टी कौंसिल की अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) एचसीएस अधिकारी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के पत्र संख्या 31/CORS/2014 (खंड 5) दिनांक 10.03.2025 का पालन न करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों की माने तो आयुक्त ने उपरोक्त अधिकारियों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग, हरियाणा चंडीगढ़ के पत्र के संदर्भ में एक्शन लिया है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में जब यह मामला आया कि सड़क सुरक्षा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी पत्र पर भी सड़क सुरक्षा अनुभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की है तो ट्रांसपोर्ट विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कार्यवाही करने के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है। परिवहन विभाग के आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर नोटिस जारी किया है।
पहला बिन्दु यह है कि संबंधित फाइल आवश्यक समीक्षा और आदेशों के लिए परिवहन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई थी। दूसरा बिन्दु यह है कि त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत नहीं की गई थीं। I आयुक्त ने मुख्य लेखा अधिकारी को लापरवाह मानते हुए लिखा कि वह खाता, जिसे 15.05.2025 तक खोला जाना आवश्यक था, निर्धारित तिथि (अर्थात 15.05.2025) बीत जाने के एक वर्ष बाद भी नहीं खोला गया है। उपरोक्त कृत्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन न करने का संकेत देते है। आयुक्त ने लिखा कि आप स्पष्टीकरण 30 अप्रैल, 2026 से पूर्व प्रस्तुत करें; ऐसा न करने पर, उच्च अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना/पालन न करने के आरोप में आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निजी सूत्रों की माने तो हरियाणा रोड़ सेफ्टी कौंसिल के अधिकारियों पर पहले भी अनेको रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन तरह- तरह के आरोप लगाती रहती है पर उपरोक्त अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगती ओर न ही इनके खिलाफ आजतक कोई एक्शन लिया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!