Sunday, April 26, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपत

चंडीगढ़ में 196 करोड़ में बिके तीन ऑफिस स्पेस / कलेक्टर रेट से 127% ज्यादा मिली कीमत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में 196 करोड़ में बिके तीन ऑफिस स्पेस / कलेक्टर रेट से 127% ज्यादा मिली कीमत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ के रियल एस्टेट बाजार में अब तक की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एलांते मॉल में तीन प्रीमियम ऑफिस स्पेस 196 करोड़ रुपये से अधिक में बिके हैं। खास बात यह है कि यह सौदा सरकारी कलेक्टर रेट से 127 फीसदी अधिक कीमत पर हुआ जिसने शहर के प्रॉपर्टी बाजार में नया बेंचमार्क बनाया है।
इन संपत्तियों का कुल कलेक्टर रेट 86.17 करोड़ रुपये था लेकिन निवेशकों ने प्राइम लोकेशन के चलते कहीं ज्यादा कीमत चुकाई। प्रॉपर्टी बाजार के जानकारों के मुताबिक यह डील आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद चंडीगढ़ के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में निवेशकों का भरोसा मजबूत बताती है। एस्टेट कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की प्रीमियम डील यह साबित करती है कि चंडीगढ़ का कॉमर्शियल सेक्टर निवेश के लिहाज से बेहद आकर्षक बना है। इससे प्रशासन के राजस्व में भी बड़ा इजाफा हुआ है और बाजार को नई दिशा मिली है।
यह प्रॉपर्टी शहर के एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कारोबारी परिवार ने खरीदी है। इस डील के साथ ही प्रशासन को 9.81 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस मिली है। सबसे बड़ा सौदा ग्राउंड फ्लोर के 24,800 वर्ग गज क्षेत्र का रहा, जो 125.44 करोड़ रुपये में पंजीकृत हुआ। इसका कलेक्टर रेट 38.68 करोड़ रुपये था यानी 224 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर बिक्री हुई। दूसरा सौदा भी ग्राउंड फ्लोर के समान क्षेत्र का रहा जो कलेक्टर रेट 38.68 करोड़ रुपये पर ही रजिस्टर्ड हुआ जबकि इसकी स्टाम्प ड्यूटी 1.93 करोड़ रुपये रही। तीसरा सौदा फर्स्ट फ्लोर के 6,348.84 वर्ग गज क्षेत्र का रहा जो 32.11 करोड़ रुपये में पंजीकृत हुआ। इसका कलेक्टर रेट 8.79 करोड़ रुपये था यानी 265 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!