करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

इग्नू करनाल के निदेशक ने कहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया कार्यक्रम का आयोजन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इग्नू करनाल के निदेशक ने कहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया कार्यक्रम का आयोजन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी नारंग (प्रधानाचार्य, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल) रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन द्वारा मुख्य अतिथि के परिचय से की गई। इसके पश्चात क्षेत्रीय केंद्र करनाल की महिला कर्मचारियों एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवीना द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। अपने स्वागत संबोधन में डॉ. धर्मपाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजनीति एवं प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से समाज में उन्हें नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा की यह अधिनियम सांसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि शालिनी नारंग ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना देश की दिशा और दशा बदलने वाला निर्णय सिद्ध होगा। उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं की राजनीति और प्रशासन में बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला तथा अनेक प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें इग्नू के विद्यार्थी, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों से जुड़ी महिलाएं तथा इग्नू का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!